(International)
मीडिया रिपोर्टो के अनुसार, आईएस ने अपने एक ताजा वीडियो में दुनिया के सबसे ताकतवर व्यक्ति का सिर कलम करने की धमकी दी है। वीडियो में आईएस के एक आतंकी ने कहा है कि हम अमरीका पहुंचेंगे और व्हाइट हाउस में घुसकर ओबामा का सिर कलम कर देंगे। हम पूरे अमरीका को इस्लामिक स्टेट बना देंगे। वीडियो में नकाब पहने इस आतंकी ने अमरीका के साथ ही फ्रांस और बेल्जियम पर भी हमले की धमकी दी है। उसने कहा है कि हम कार बम के साथ आएंगे और तुम्हें तबाह कर देंगे। वीडियो में इस आतंकी ने कुर्दो पर भी हमले की धमकी दी है। वीडियो में इस आतंकी के साथ तीन और आतंककारियों को भी दिखाया गया है। आतंककारियों ने एक कुर्दिश लड़ाके को घुटनों के बल बैठा रखा है और वीडियो के आखिर में आतंकियों को इस लड़ाके का सिर कलम करते दिखाया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।