गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर तीन दिवसीय भारत यात्रा पर आए अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने चीन द्वारा उनकी इस यात्रा को लेकर की गई टिप्पणियों पर हैरानी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली और वॉशिंगटन की अच्छी दोस्ती से बीजिंग को खतरा महसूस करने की जरूरत नहीं है। अमरीका के एक प्रमुख समाचार चैनल से बातचीत करते हुए ओबामा ने कहा कि उनकी भारत यात्रा को लेकर चीन की ओर से आई प्रतिक्रियाओं को लेकर वे हैरान हैं। भारत से अच्छे संबंधों को लेकर चीन को इससे डरने की जरूरत नहीं है। उनका ये साक्षात्कार उनकी यात्रा के अंतिम दिन 27 जनवरी को नई दिल्ली में लिया गया था। नवंबर माह में अपनी चीन यात्रा का जिक्र करते हुए अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी चीन के राष्ट्रपति के साथ सफल मुलाकात हुई थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।