आइएस ने किया अमेरिकी महिला बंधक के मारे जाने का दावा
(International)
आतंकी संगठन आइएस ने सीरिया में एक अमेरिकी महिला बंधक के मारे जाने का दावा किया है। उनका कहना है कि वह जॉर्डन के लड़ाकू विमानों के हवाई हमले में तब मारी गई, जब वह इमारत ध्वस्त हो गई जिसमें उसे रखा गया था। इस बीच, अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता मेरी हर्फ का कहना है कि अमेरिकी महिला बंधक के मारे जाने की अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है। हालांकि उन्होंने ये माना कि विदेश में आइएस के शिकंजे में कुछ अमेरिकी बंधक हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।