आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने दावा किया है कि जॉर्डन के हवाई हमलों में एक अमेरिकी बंधक महिला की मौत हो गई। आईएस ने कहा कि सीरिया स्थित एक इमारत में हुए हमले में महिला बंधक की मौत हुई है। संगठन के इस दावे पर जॉर्डन ने संदेह जताया है। इस महिला की पहचान 26 वषर्षीय कायला मूलर के रूप में हुई है। एरिजोना की कायला मानवाधिकार कार्यकर्ता थीं। उनका अगस्त 2013 में अलप्पो के एक अस्पताल से निकलते समय अपहरण कर लिया गया था। संगठन का यह दावा ऐसे समय सामने आया है, जब पायलट की हत्या पर जॉर्डन ने आईएस पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं। हवाई हमले में अमेरिकी बंधक की हत्या पर जॉर्डन सरकार के प्रवक्ता मोहम्मद मोमानी ने कहा, श्हमें इस दावे पर संदेह है।श्
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।