आतंक का पर्याय बन चुके इस्लामिक स्टेट (आइएस) को खदेड़ने के लिए इराकी सेना जल्द ही जमीनी कार्रवाई शुरू करेगी। अमेरिका के नेतृत्व वाली अंतरराष्ट्रीय फौजें हवाई हमले और हथियार मुहैया कर उनका सहयोग करेंगी। इराकी सेना को आइएस को देश के पश्चिमी क्षेत्र के कुछ महत्वपूर्ण इलाकों से खदेड़ने में सफलता मिली है। अब तक कुर्द लड़ाके ही जमीनी कार्रवाई कर रहे थे। जॉर्डन की एक संवाद समिति को दिए साक्षात्कार में अमेरिका के शीर्ष प्रतिनिधि जॉन एलेन ने कहा, आने वाले कुछ सप्ताहों में इराक को आइएस के चंगुल से मुक्त कराने के लिए इराकी सेना जमीनी कार्रवाई शुरू करेगी। गठबंधन की फौजें इसमें उन्हें पूरा सहयोग करेगी।श् इराकी जवानों को अमेरिकी हथियार की आपूर्ति और प्रशिक्षण मिलने में हो रही देरी के आरोपों को एलन ने खारिज किया। उन्होंने बताया कि वाशिंगटन जल्द से जल्द हर संभव मदद मुहैया करा रहा है। वायुसेना के पायलट की जलाकर हत्या करने के बाद जॉर्डन भी आइएस के खिलाफ निर्णायक संघर्ष छेड़ने की घोषणा कर चुका है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।