चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग पहले पाकिस्तान और फिर अमेरिका की यात्रा पर जाने की तैयारी में जुटे हैं। चिनफिंग पहली बार आधिकारिक दौरे पर वाशिंगटन जाएंगे। हालांकि, इन यात्राओं की तारीख तय नहीं की गई है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस (23 मार्च) पर चीन के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि हो सकते हैं। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनइंग ने सोमवार को बताया कि चिनफिंग की इस्लामाबाद यात्रा से पहले 12 फरवरी को विदेश मंत्री वेंग येई पाकिस्तान जाएंगे। पाकिस्तान के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज के निमंत्रण पर वेंग वहां जा रहे हैं। मालूम हो कि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा से बौखलाए पाकिस्तान ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग को निमंत्रण दिया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।