पिछले महीने अमेरिकी सेंट्रल कमांड का ट्विटर अकाउंट हैक करने का दावा करने वाले इस्लामिक स्टेट (आइएस) के आतंकियों ने मंगलवार को न्यूजवीक नामक एक अमेरिकी पत्रिका का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया। आतंकियों ने न सिर्फ ट्विटर अकाउंट हैक किया, बल्कि अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा को वैलेंटाइन डे पर खून-खराबा करने की धमकी भी दी। आतंकी संगठन ने कहा कि वह वैलेंटाइन डे के दिन खून की होली खेलेगा। खुद को साइबर खलिफात ग्रुप का बताने वाले ने श्न्यूजवीकश् के ट्विटर अकाउंट पर मिशेल, उनके बच्चों और पति को धमकी भरा संदेश पोस्ट किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।