पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज ने दोनों देशों के बीच तनाव के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। अजीज ने भारत पर युद्ध जैसा माहौल बनाने का भी आरोप लगाया है । अजीज ने कहा कि नवाज शरीफ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद विदेश सचिव स्तर की बैठक को रद्द करना एक नकारात्मक कदम था। अजीज ने कहा कि भारत की नीति में विरोधाभास ही दोनों देशों के बीच तनाव का कारण है। उन्होंने कहा, भारतीय नेतृत्व की असंतुलित बल प्रयोग की धमकी से युद्ध जैसा माहौल बनाने की भारत की खतरनाक इच्छा का आभास मिलता है। अजीज ने भारत के रक्षा खर्च बढ़ाए जाने की आलोचना करते हुए कहा कि उससे पारंपरिक विषमता बढ़ रही है और क्षेत्रीय स्थायित्व पर गंभीर असर पड़ रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।