कोपेनहेगन में आतंकियों ने की गोलीबारी
(International)
डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में शनिवार रात एक सांस्कृतिक केंद्र में इस्लाम और अभिव्यक्ति की आजादी विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आतंकियों ने फायरिंग की। पुलिस अभी हालात को काबू करने में लगी ही हुई थी कि रविवार की सुबह फिर गोलीबारी की खबर है। डेनमार्क की पुलिस के मुताबिक ताजा गोलीबारी में कई लोग घायल हुए हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि ताजा हमले के पीछे भी सांस्कृतिक केंद्र पर हमला करने वाले आतंकी ही हैं। बता दें कि चर्चा को निशाना बनाने वाले दो बंदूकधारी अभी भी फरार हैं। अभिव्यक्ति की आजादी से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन स्वीडन के विवादास्पद कलाकार लार्स विक्स ने किया था। 2007 में पैगंबर मुहम्मद का विवादित कार्टून बनाने के बाद से विक्स चरमपंथियों के निशाने पर हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।