‘सभी न्यायिक प्रक्रियाओं से गुजरने को तैयार हूं’
(International)
कोयला घोटाले में आरोपी बनाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कोर्ट के फैसले पर दुख जताया और इसे जीवन की सच्चाई बताया. मनमोहन ने कहा, ‘मैं न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करता हूं. उम्मीद करता हूं कि सच्चाई की जीत होगी.श्उन्होंने कहा कि सभी न्यायिक प्रक्रियाओं से गुजरने को तैयार हूं. उन्होंने कहा कि मुझे अभी जानकारी नहीं मिली है लेकिन अपनी लीगल टीम से इस पर मशविरा करूंगा, ताकि सच्चाई सामने आ सके....पूर्व प्रधानमंत्री को कोर्ट से समन मिलने पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा, मनमोहन सिंह पर उच्चतम न्यायालय ने कोई टिप्पणी नहीं की थी. पिछली सरकार और पूर्व प्रधानमंत्री ने पूरी पारदर्शिता के साथ काम किया था. तथ्य और परिस्थितियां देखी जानी चाहिए, निचली अदालत के आदेश को देखने के बाद इस मामले पर हम निर्णय लेंगे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।