पाकिस्तान में दो कैदियों को दी गई फांसी
(International)
पाकिस्तान में शुक्रवार को आतंकवाद निरोधी अदालतों (एटीसी) में दोषी पाए गए दो और कैदियों को फांसी पर लटका दिया। इसी के साथ दिसंबर में सजा ए मौत की बहाली के बाद से फांसी पर लटकाए जाने वाले दोषियों की संख्या 27 हो गई। अख्तर और साजिद को दो अलग-अलग मामलों में हत्या का दोषी पाया गया और सुबह ही उन्हें फैसलाबाद की सेंट्रल जेल में फांसी दे दी गई। अख्तर को वर्ष 2001 में फांसी की सजा सुनाई गई थी। यह सजा उसे एटीसी ने 1999 में एक घर में जबरदस्ती घुसकर एक महिला से दुष्कर्म की कोशिश करने के बाद एक व्यक्ति की हत्या के सिलसिले में फैसलाबाद में दी थी। अख्तर की सभी याचिकाएं ठुकरा दी गईं और पीडित परिवार के साथ समझौते के प्रयास को भी अधिकारियों ने खत्म कर दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।