अमेरिका के एक रूढिवादी ईसाई समूह के अध्यक्ष सीनेटर टोनी पार्किन्स ने भारत में धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर सवाल उठाए हैं। उनके मुताबिक पिछले साल हुए आम चुनावों के बाद भारत में धार्मिक स्वतंत्रता में कमी आई है। उनसे पहले बीते महीनों में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भी भारत को कई मौकों पर धार्मिक सहिष्णुता का पाठ पढ़ा चुके हैं। सीनेट उप समिति के सामने परिवार अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष पार्किन्स ने कहा,श्आम चुनावों के बाद भारत में धार्मिक सहिष्णुता में कमी आई है। इस देश में न केवल ईसाई, बल्कि अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ कैसा व्यवहार किया जा रहा है कि इस पर करीबी नजर रखने की जरूरत है।श् पार्किन्स कांग्रेस की सुनवाई के दौरान सीनेटर डानेस के सवाल का जवाब दे रहे थे। पार्किन्स ने कहा कि मौजूदा सरकार के लिए यह प्राथमिकता नहीं है। इसके कारण धार्मिक उत्पीड़न के स्तर में रिकॉर्ड वृद्धि देखने को मिल रही है। निकट भविष्य में इस स्थिति में बदलाव के संकेत भी नहीं मिल रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।