म्यांमार में नौका डूबने से 21 की मौत
(International)
म्यांमार के पश्चिमी तट पर एक नौका के डूब जाने से 21 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग अब भी लापता हैं। बताया गया है कि नौका पर क्षमता से अधिक लगभग 200 लोग सवार थे। नौका पर काफी सामान भी लदा था। पुलिस ने बताया कि औंग टाकोन नामक यह नौका क्याकफेउ से सिटवे के लिए रवाना हुई थी। अब तक 21 लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जिनमें दो पुरुष और 19 महिलाएं हैं। 26 लोग अब भी लापता हैं। 167 लोगों को बचा लिया गया है। बताया गया है कि नौका पर कोई विदेशी व्यक्ति सवार नहीं था। राहत और बचाव काम में नौसेना की नौकाएं लगी हैं। कई प्राइवेट नौकाएं भी राहत और बचाव के काम में जुटी हैं। पुलिस का मानना है कि ओवर लोड होने की वजह से यह दुर्घटना हुई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।