आतंकी संगठन आइएसआइएस अब दरिंदगी की हद पार कर चुका है। उसने हाल ही में जो तस्वीरें जारी की हैं, वे साबित करती हैं कि आइएस के आतंकी इंसान नहीं हैवान हैं। आइएस ने दो मासूम बच्चों की तस्वीरें जारी की। इसमें से एक नवजात के सीने पर बम रखा हुआ था, जबकि दूसरी तस्वीर में 12 साल का एक बच्चा हाथ में मशीनगन लिए हुए दिख रहा है। आतंकी संगठन आइएस ने इन बच्चों को श्नई पीढ़ी का शेरश् बताया। दरअसल, इन दिनों आइएस महिलाओं को श्पाक लड़ाईश् के नाम पर अपने बच्चों को बम के साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए कह रहा है। गौर करने वाली बात यह भी है कि बीते काफी वक्त से आइएस को छोड़ने वाले समर्थकों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में अब आइएस गरीब परिवारों से 20 हजार रुपए में उनके बच्चे खरीद रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।