अमेरिका ने पाकिस्तान को लश्कर के आतंकी जकी-उर-रहमान लखवी के खिलाफ कुछ महत्वपूर्ण खबूत सौंपे थे। अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। लखवी साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हैं। इससे पहले अमेरिका ने कहा था कि पाकिस्तान मुंबई आतंकी हमलों के षड्यंत्रकर्ताओं को कानून की पकड़ में लाने के अपने संकल्प को पूरा करे। हालांकि अमेरिकी अधिकारी ने यह बताने से इन्कार कर दिया कि उन्होंने आतंकी लखवी के खिलाफ किस तरह के दस्तावेज पाकिस्तान को सौंपे थे। अमेरिकी अधिकारी का कहना है कि यह एक कानूनी मामला है, इसलिए वह ज्यादा नहीं बता सकते। हम चाहते हैं कि मुंबई पर हमला करने वाले आतंकियों को सजा मिले। लखवी के अलावा छह अन्य आतंकी अब्दुल वाजिद, मजहर इकबाल, हमाद अमीन सादिक, शाहिद जमील रियाज, जमील अहमद और यूनुस अंजुम भी इस मामले में पाकिस्तान की जेल में बंद हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।