मोदी समर्थक अमेरिकी सांसद शॉक ने दिया इस्तीफा
(International)


बिना अनुमति भारत दौरे पर अपने साथ फोटोग्राफर ले जाने और गलत तरीके से भत्ता वसूलने के आरोपों में घिरे रिपब्लिकन सांसद एरोन शॉक को आखिरकार इस्तीफा दे दिया। वर्ष 2013 में गुजरात का दौरा करने वाले शॉक को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थक माना जाता है। इलिनोइस से सांसद शॉक ने कहा, पिछले कई हफ्तों से उठ रहे सवालों ने मुझे बेहद परेशान कर दिया है। ऐसे में मेरे लिए लोगों की सेवा करना बेहद मुश्किल हो गया है। मैं लोगों का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे सेवा करने का अवसर दिया। गौरतलब है कि शॉक अमेरिकी सांसदों के उस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे जो मार्च 2013 में मोदी से मिलने भारत गया था। उस समय गुजरात दंगों के कारण अमेरिका ने मोदी पर वीजा प्रतिबंध लगा रखा था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।