यमन में आत्मघाती हमला
(International)
यमन की राजधानी सना शुक्रवार को आत्मघाती धमाकों से दहल उठा। दो मस्जिदों को निशाना बनाकर किए गए तीन धमाकों में 137 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए। धमाके उस वक्त किए गए जब जुमे की नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों में जुटे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहला धमाका सना के दक्षिण हिस्से में स्थित स्थित बद्र मस्जिद में हुआ। इससे वहां भगदड़ मच गई। इसी दौरान मस्जिद के दरवाजे पर एक अन्य धमाका हुआ। इन धमाकों में 91 लोगों की मौत हो गई। तीसरा धमाका राजधानी के उत्तरी हिस्से में स्थित अल-हशाहुश मस्जिद में हुआ, जहां 46 लोग मारे गए। इन मस्जिदों का इस्तेमाल शिया हाउती विद्रोही करते हैं। पिछले साल सितंबर में राजधानी पर कब्जा करने वाले इन विद्रोहियों का सुन्नी लड़ाकों और अल कायदा के साथ आए दिन संघर्ष होता रहता है। यमन की शीर्ष सुरक्षा एजेंसी ने इन धमाकों के लिए अल-कायदा को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि किसी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।