बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आईसीसी बांग्लादेशी प्रेसीडेंट मुस्तफा कमाल के बयान का समर्थन करते हुए कहा है कि वर्ल्ड कप 2015 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत उनके देश से अंपायरों की वजह से जीता है। शेख हसीना ने कहा कि अगर अंपायरिंग में गलती नहीं होती तो भारत बांग्लादेश को नहीं हरा पाता। वहीं शुक्रवार को कमाल ने वर्ल्ड कर क्वार्टर फाइनल में भारत-बांग्लादेश के बीच हुए मैच में अंपायरिंग को लेकर इस्तीफा देने की धमकी दी थी और कहा था कि ऐसा लग रहा था कि मानो ये मैच फिक्स हो।बांग्लादेशा के क्रिकेट प्रशंसकों के साथ आईसीसी के अध्यक्ष बांग्लादेश के मुस्तफा कमाल ने भी आशंका जताई थी, कि वर्ल्ड कप 2015 के क्वार्टर फाइनल में अंपायरों ने जानबूझकर गलत अंपायरिंग कर भारतीय टीम को फायदा पहुंचाया। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हालांकि इस तरह के आरोपों को खारिज कर दिया है। कमाल ने कहा था कि हो सकता है कि उनके देश को इस टूर्नामेंट से बाहर करने के लिए किया गया हो।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।