पाकिस्तान दिवस आज
(International) दिल्ली में मौजूद पाकिस्तान उच्चायोग में सोमवार को पाकिस्तान दिवस मनाया जाएगा. इस मौके पर हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के प्रमुख मीरवाइज उमर फारूक के साथ कई अलगाववादी नेता शिरकत करेंगे. गौरतलब है कि हफ्तेभर पहले ही उच्चायोग की तरफ से इस जलसे का न्योता भेजा गया था. ऐसे में 24 घंटे के भीतर अलगाववादी नेताओं की पाक उच्चायुक्त अब्दुल बासित से यह दूसरी मुलाकात होगी. मीरवाइज के नेतृत्व में सात सदस्यीय प्रतिनिधीमंडल रविवार को ही दिल्ली पहुंच गया. इस दौरान डिनर पर पाक उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने मीरवाइज से मुलाकात की. इस मीटिंग में कश्मीर के मुद्दे पर चर्चा हुई. मीरवाइज ने कहा, 'कश्मीर समस्या एक राजनीतिक मसला है. इसका हल निकालने के लिए जरूरी है कि सभी पक्षों में बातचीत हो.' इससे पहले रविवार को बासित ने दिल्ली में अलगाववादी नेताओं से मुलाकात की थी.



Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।