स्पेन नरेश फेलिप-6 ने फ्रांस का अपना आधिकारिक दौरा बीच में ही रद्द कर दिया है। फ्रांस के राष्ट्रपति निवास में राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद के साथ बैठक के बाद उन्होंने अपना दौरा रद्द करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह मंगलवार को दक्षिणी फ्रांस में हुए विमान हादसे के कारण अपना दौरा रद्द कर रहे हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, नरेश फेलिप-6 ने कहा कि विमान हादसे में किसी भी यात्री के बचने की कोई सूचना नहीं है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे के करीब जर्मनी की किफायती विमानन कंपनी जर्मनविंग्स का विमान एयरबस-320 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान हादसा दक्षिणी प्रांत के आल्प्स-डी-हौते प्रांत में हुआ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।