यमन के राष्ट्रपति अब्दराबुह मंसूर हादी लापता
(International)
यमन में शिया हाउती विद्रोहियों ने हमले और तेज करते हुए देश के दक्षिण में पकड़ और मजबूत कर ली है। यही वजह है कि राष्ट्रपति अब्दराबुह मंसूर हादी बुधवार को अदन स्थित राष्ट्रपति आवास को छोड़कर अज्ञात स्थान पर चले गए। हालांकि राष्ट्रपति के सहयोगियों ने उनके देश छोड़कर भागने की खबरों से इंकार किया है। हाउदी विद्रोहियों ने राष्ट्रपति को पकड़वाने के लिए बड़ी राशि की घोषणा की है। साथ ही रक्षा मंत्री को कैद करने का दावा किया है। विद्रोही अदन के निकट अल अनाद स्थित हवाईअड्डे को पहले ही अपने कब्जे में ले चुके हैं। सुरक्षा कारणों के मद्देनजर अदन का हवाईअड्डा बंद करके सभी सभी उड़ानें रद कर दी गई हैं। विद्रोहियों ने टीवी चैनलों पर कहा था कि उन्होंने एक एयरबेस पर अपना कब्जा कर लिया है। यह एयरबेस देश के दक्षिण में तटवर्ती शहर अदन से मात्र 60 किमी दूर है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।