लश्कर आतंकी और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड जकी उर-रहमान लखवी ने इस्लामाबाद और लाहौर हाई कोर्ट में अलग-अलग याचिका दायर कर खुद को हिरासत में रखे जाने को चुनौती दी है। लखवी ने कहा है कि इस्लामाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद उसे रिहा नहीं किया जाना अदालत की अवमानना है। उसने इसको लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू करने का अनुरोध किया है। इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने पंजाब के आंतरिक सचिव और गृह सचिव को इस सिलसिले में 14 अप्रैल को तलब किया है। पंजाब सरकार ने 14 मार्च को अदियाला जेल, रावलपिंडी से रिहा किए जाने से पहले ही लखवी को 30 दिनों के लिए हिरासत में ले लिया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।