जर्मनविंग्स प्लेन हादसे के लिए को-पायलट जिम्मेदार!
(International)
जर्मनविंग्स प्लेन क्रैश को लेकर नए खुलासे ने विमानन क्षेत्र के लिए एक नया डर पैदा कर दिया है। बताया गया है कि विमान के को -पायलट ने जानबूझकर उसे ध्वस्त कर दिया। शायद को- पायलट अवशादग्र्स्त था। यद दावा फ्रांसिसी अभियोजक का है। अगर यह सच्चाई है तो विमान के पायलट ने 150 से अधिक लोगों की हत्या कर दी। मार्सेले के अभियोजक ब्राइस रॉबिन ने कहा कि विमान का कमांडर संभवत शौचालय जाने के लिए कॉकपिट से बाहर निकला और वह फिर अंदर नहीं आ सका। को-पायलट ने कॉकपिट को अंदर से लॉक कर लिया था। को-पायलट आंद्रेस लुबित्ज ने विमान संचालित कर जाबूझकर विमान को नीचे गिरने दिया जिसके विमान दक्षिणी फ्रांस में एल्प्स पर्वत से टकरा गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।