न्यूयॉर्क में बिल्डिंग में जबर्दस्त विस्फोट
(International)
अमेरिका में न्यूयॉर्क के मैनहेटन स्थित एक बिल्डिंग में जबर्दस्त विस्फोट से आग लग गई। इस दुर्घटना में 19 लोग घायल हो गए। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है। बताया गया है कि न्यूयॉर्क के मैनहेटन के ईस्ट विलेज स्थित बिल्डिंग में हुए धमाके से एक इमारत गिर गई और पास की एक इमारत में आग लग गई। यह पांच मंजिला इमारत न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के करीब मैनहेटन इस्ट विलेज में स्थित है। दो सटी हुईं इमारतों में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच आग बुझाने और राहत व बचाव के काम में जुट गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।