रियाद पहुंचे यमन के राष्ट्रपति
(International)

यमन के राष्ट्रपति अब्द राबुह मंसूर हादी बुधवार को अदन स्थित राष्ट्रपति आवास को छोड़कर अज्ञात स्थान पर चले गए थे। अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रपति अब्द राब्बुह मंसूर हादी सऊदी अरब की राजधानी रियाद पहुंच गए हैं। यमन में शिया हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के नेतृत्व में संगठित सेना के बीच युद्ध चल रहा है। सऊदी अरब ने बुधवार को यमन में शिया हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हवाई हमले शुरू कर दिए थे। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति शनिवार को अरब लीग की बैठक में भाग लेने के लिए मिस्र जाएंगे। गौरतलब है कि यह पहला आधिकारिक स्पष्टीकरण है कि बुधवार के बाद से यमन के राष्ट्रपति कहां हैं। बुधवार को वह विद्रोही बलों की बढ़त को देखते हुए अदन शहर से चले गए थे। सऊदी अरब ने बुधवार की रात ही एलान कर दिया था कि उसने सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।