श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना की चेतावनी के एक दिन बाद नौसैनिकों ने शुक्रवार को 37 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। सिरिसेना ने गुरुवार को देश की जल सीमा का उल्लंघन करने वाली नावों को जब्त करने की चेतावनी दी थी। श्रीलंका नौसेना के प्रवक्ता कमांडर इंडिका सिल्वा ने बताया कि देश के उत्तरी तट प्वाइंट पेड्रो के समीप से शुक्रवार शाम 37 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पांच नावें भी जब्त की गई हैं। उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए कांकेसंतुराई पोर्ट ले जाया गया है। गौरतलब है कि श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने विपक्ष के उन दावों को खारिज किया था कि भारतीयों को मछली पकड़ने के अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने कहा था, श्हमने भारतीयों को अपने जल क्षेत्र में मछली पकड़ने की अनुमति नहीं दी है। मैंने नौसेना को अपनी जल सीमा का उल्लंघन करने वाली नावों को जब्त करने के साफ निर्देश दिए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।