युद्धग्रस्त देश यमन में फंसे 664 भारतीय की सुरक्षित भारत वापसी हो गई है। भारतीयों को लेकर दो विमान शुक्रवार को देर रात भारत पहुंच चुके हैं। एक विमान मुंबई में और एक कोच्चि में उतरा। इस तरह पिछले दो दिनों में अब तक कुल 1022 लोगों को भारत वापस लाया जा चुका है। एयर इंडिया का एक विमान 334 भारतीयों को लेकर रात 11 बजे मुंबई पहुंचा। वहीं दूसरा विमान रात 12रू30 बजे 330 भारतीयों को लेकर कोच्चि पहुंचा। इन भारतीयों को यमन से सुरक्षित निकालकर जलमार्ग से जिबूटी पहुंचाया गया था। इस अभियान की निगरानी के लिए विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह जिबूटी में मौजूद हैं। भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए भारत को सना में विमान उतारने की यह इजाजत कूटनीतिक प्रयासों के बाद मिली। यमन से कुल 1022 भारतीयों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। इससे पहले बुधवार देर रात दो बजे दो विमान 338 भारतीयों को लेकर मुंबई और कोच्चि पहुंचा था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।