ब्रिटेन ने देश में अवैध तरीके से रह रहे लोगों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। आव्रजन अधिकारी भारत और चीन के रेस्तराओं पर भी छापे मार रहे हैं। हर दिन औसतन 40 प्रवासियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। अधिकारियों के निशाने पर खासतौर से रेस्तरां, पेट्रोल पंप और गैराज हैं। यहां बड़ी संख्या में अवैध प्रवासी जिनमें भारतीय भी शामिल हैं, काम करते हैं। ऐसे लोगों को नौकरी देने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भारी जुर्माना लगाया जाता है। पकड़े जाने पर अवैध रूप से ब्रिटेन में रहने पर हर विदेशी को बीस हजार पाउंड (18.63 लाख रुपये) के हिसाब से आर्थिक दंड भरना पड़ता है। ऐसे लोगों में भारत के अलावा पाकिस्तान और बांग्लादेश के नागरिक भी शामिल हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।