आइएस ने अंग्रेजी में रेडियो बुलेटिन शुरू किया
(International)

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) ने अपने अल-बयान रेडियो नेटवर्क पर अंग्रेजी भाषा में समाचार बुलेटिन शुरू किया है। इसके नेटवर्क पर पहले से ही अरबी और रूसी भाषा में बुलेटिन प्रसारित हो रहे हैं। अंग्रेजी बुलेटिन को ट्विटर के माध्यम से बढ़ावा दिया गया है। इसका प्रसारण मंगलवार से शुरू किया गया है। पहले बुलेटिन में आइएस ने इराक, सीरिया और लीबिया में अपनी गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण दिया। इस बुलेटिन में सीरियाई राजधानी दमिश्क के एक शरणार्थी शिविर में आइए कमांडर की कथित मौत, इराकी शहर किरकुक में आत्मघाती और लीबिया के सिर्ते में मोर्टार हमले की चर्चा की गई है। उल्लेखनीय है कि आइएस आतंकवादियों ने इराक और सीरिया के बड़े हिस्से पर कब्जा कर रखा है और अब वे लीबिया में भी अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।