उबर ने खटखटाया अमेरिकी कोर्ट का दरवाजा
(International)
टैक्सी प्रदाता कंपनी उबर ने अपने खिलाफ एक भारतीय महिला द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे को रद करने की मांग को लेकर अमेरिकी अदालत का दरवाजा खटखटाया है। कंपनी की दलील है कि महिला गलत पक्ष (वादी) के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। पिछले साल दिसंबर में 25 साल की एक महिला के साथ नई दिल्ली में उबर के ड्राइवर शिव कुमार यादव ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद महिला ने यहां की एक कोर्ट में अमेरिकी कंपनी उबर के खिलाफ मुकदमा दायर कराया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।