यमन में फंसे 11 हिन्दुस्तानियों को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में अपने समकक्ष नवाज शरीफ का शुक्रिया अदा किया है। मोदी ने इस बाबत ट्विटर पर लिखा कि सरहद इंसानियत के आड़े नहीं आ सकती। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि पाकिस्तान की मदद से यमन से वतन लौटने वाले 11 भारतीयों का मैं स्वागत करता हूं. प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, इस मानवीय भाव के लिए आपका शुक्रिया। जवाब में पाकिस्तान ने भी कहा है कि उसे भारतीयों की फिक्र है. भारत में पाकिस्तान के राजदूत अब्दुल बासित ने कहा कि पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम नवाज शरीफ का यह काम दिखाता है कि वह भारत के लोगों के बारे में कैसा महसूस करते हैं। मुझे यकीन है कि इन्हीं सकारात्मक कदमों की जमीन पर हम आने वाले महीने और साल खड़े करेंगे और अपनी समस्याओं पर सहमति बनाकर साथ आने की कोशिश करेंगे ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।