आज पेरिस में भारतीय समुदाय से मिलेंगे मोदी
(International)
पहले दिन कई अहम समझौतों करने के बाद पीएम मोदी के फ्रांस दौरे में आज भी कई अहम कार्यक्रम हैं. प्रधानमंत्री मोदी आज फ्रांस के बड़े शहर टूलूज जाकर वहां विमान कंपनी एयरबस की फैक्ट्री का दौरा करेंगे, विमान कंपनी का दौरा करने के बाद पीएम फ्रांस की स्पेस एजेंसी का भी दौरा करने जाएंगे. फ्रांस की स्पेस एजेंसी देखने के बाद पीएम मोदी पेरिस से 250 किमी दूर लिल का दौरा करेंगे जहां प्रथम विश्व युद्ध में मारे गये लोगों की याद में बनाए गए युद्ध स्मारक में वो श्रद्धांजलि देंगे. इस कार्यक्रम के बाद पीएम पेरिस में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे. अमेरिका की तरह ही फ्रांस में भी मोदी की यात्रा को लेकर भारतीयों में उत्साह देखा जा रहा है.इस यात्रा के बाद पीएम मोदी फ्रांस के बाद जर्मनी जाएंगे, जर्मनी के साथ कई अहम समझौतों की भी उम्मीद है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।