मोदी ने जर्मनी के समक्ष उठाया सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्यता का मुद्दा
(International)
तीन देशों की यात्रा पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम अपने आखिरी पड़ाव कनाडा रवाना हो चुके हैं. इससे पहले जर्मनी में चांसलर एंजेला मर्केल के साथ उन्होंने साझा बयान दिया. मोदी ने बिना नाम लिए पाकिस्तान पर वार किया. उन्होंने कहा कि आतंक को पनाह देने वाली सरकार पर दबाव बनाना चाहिए. साझा बयान में सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्यता और आतंकवाद का मुद्दा उठाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, आतंक को पनाह देने वाली सरकार पर दबाव बनाना होगा. जरूरत है कि यूएन आतंकवाद की नई परिभाषा तय करे. यह अन्याय ही है कि गांधी और बुद्ध की धरती भारत को आज तक सुरक्षा परिषद में जगह नहीं मिली है. भारत शांति मिशन में सबसे अधिक सैनिक भेजता है. हम हमेशा वैश्विक शांति के लिए प्रयास करते हैं. जितने संवेदनशील हम परमाणु शक्ति के लिए हैं, उतना ही हमें आतंकवाद को पनाह देने वाले देशों के प्रति भी होना चाहिए. प्रधानमंत्री ने चांसलर मर्केल को भारत यात्रा का न्योता दिया है. मोदी ने कहा कि अक्टूबर में उन्हें मर्केल की भारत यात्रा का इंतजार रहेगा. पीएम ने कहा, श्आतंकवाद से निपटने के लिए भारत-जर्मनी को मिलकर काम करना पड़ेगा. जर्मनी भारत में क्लीन एनर्जी के लिए काम करेगा, रिन्यूबल एनर्जी के क्षेत्र में भी हमें सहयोग की अपेक्षा है. हम जर्मन कंपनियों के लिए भारत में निवेश को आसान करेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने जर्मन चांसलर के साथ बहुत खुले मन और गहराई के साथ भारत-जर्मनी संबंधों पर बात की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।