प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनाडा यात्रा के आखिरी दिन आज वैंकुवर पहुंचे। यहां पर पीएम मोदी ने खालसा दीवान गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका, पीएम मोदी के साथ कनाडा के पीएम स्टीफन हार्पर भी थे । पीएम मोदी ने कहा कि खालसा दीवान गुरुद्वारा आना उनका सौभाग्य है। पीएम ने सिखों से अपना खून का रिश्ता बताया। पीएम मोदी ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के पंज प्यारों में एक गुजरात के थे । पीएम ने आजादी की लड़ाई में सिखों के योगदान को भी याद करते हुए कहा कि सिख धर्म प्रेम और बलिदान के लिए जाना जाता है। प्रधानमंत्री वैंकुवर में प्रसिद्ध लक्ष्मी नारायण मंदिर गए और दर्शन किएं। इस दौरान वहां मोदी-मोदी के नारे भी लगे. प्रधानमंत्री के विदेश दौरे का आखिरी दिन है। प्रधानमंत्री की तीन देशों की यात्रा बेहद कामयाबी मानी जा रही है, फ्रांस से लड़ाकू विमान सौदा और परमाणु रिएक्टर के अलावा कनाडा से यूरेनियम मिलना बड़ी कामयाबी है। पीएम मोदी आज वैंकुवर से भारत के लिए वापसी करेंगे, फ्रेंकफर्ट होते हुए कल सुबह पीएम मोदी भारत पहुंचेंगे.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।