ओबामा ने मोदी को बताया भारत का ‘मुख्य सुधारक’
(International)
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मशहूर पत्रिका ‘टाइम’ में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत का ‘मुख्य सुधारक’ बताया है । अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मशहूर पत्रिका ‘टाइम’ में विश्व की 100 प्रभावशाली हस्तियों में शामिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत का ‘मुख्य सुधारक’ बताया है और उनके ऊर्जावान व्यक्तित्व की प्रशंसा की है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसके लिए ओबामा को धन्यवाद दिया और उनके शब्दों को ‘दिल को छूने वाला और प्रेरणादायी’ बताया। मोदी ने ट्वीट किया कि प्रिय बराक ओबामा आपके शब्द दिल को छूने वाले और प्रेरणादायी हैं । ओबामा ने ‘इंडियाज रिफॉर्मर इन चीफ’ शीषर्क से अपने संक्षिप्त लेख में कहा है कि मोदी ने बचपन में अपने पिता का हाथ बंटाने के लिए चाय बेचकर परिवार की सहायता की और आज वह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्रिक देश के नेता बन गए हैं। एक गरीब व्यक्ति से प्रधानमंत्री बनने तक का उनका सफर न केवल भारत के विकास को दर्शाता है बल्कि उनके ऊर्जावान व्यक्तित्व को भी परिलक्षित करता है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।