सत्या नडेला को मिलेगा ‘चैंपियन ऑफ चेंज’ का खिताब
(International)
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा माइक्रोसॉफ्ट के भारतीय मूल के सीईओ सत्या नडेला को ‘चैंपियन ऑफ चेंज’ खिताब से नवाजेंगे। 47 वर्षीय नडेला को कामकाजी परिवारों की सहूलियत के नजरिये से उनकी कंपनी में किए गए बदलावों के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। इस आइटी दिग्गज कंपनी ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह अपनी नीतियों से यह सुनिश्चित करेगी कि अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट के सभी आपूर्तिकर्ता, ऐसे कर्मचारियों को साल में कम से कम 15 दिन का सवेतन अवकाश मुहैया कराएं, जो माइक्रोसॉफ्ट से जुड़े काम में संलग्न रहते हैं। कंपनी ने यह बदलाव अगले एक साल में करने का लक्ष्य रखा है। व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।