कनाडा में गुरुद्वारा और मंदिर पहुंचे मोदी
(International)
कनाडा के तीन दिन की यात्रा के अंतिम पड़ाव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वैंकूवर पहुंचे और उन्होंने गुरुद्वारा खालसा दीवान में मत्था टेका एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की। मोदी के साथ कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर भी साथ थे। मोदी सबसे पहले गुरुद्वारा खालसा दीवान पहुंचे, जहां के मुख्य ग्रंथी सोहन सिंह देव ने दोनों नेताओं को शॉल और सरोपा भेंट किया और दोनों प्रधानमंत्रियों ने माथा टेका, उसके बार पीएम मोदी ने कहा कि आपसे मेरा खून का रिश्ता है, भगवान ने हमें मौका दिया है मानवता की सेवा करने का, गुरुनानक ने कहा है कर्मभूमि में फल के लिए संघर्ष सबको करना पड़ता है रब सिर्फ लकीर देता है रंग हमें भरना पड़ता

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।