तीन देशों की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी कनाडा से स्वदेश रवाना
(International) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस, जर्मनी और कनाडा की तीन देशों की अपनी यात्रा को संपन्न कर आज स्वदेश रवाना हो गए। यात्रा के दौरान फ्रांस के साथ 36 राफेल विमानों की आपूर्ति और कनाडा के साथ यूरेनियम करार सहित विभिन्न महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। मोदी की इस यात्रा में ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के जरिए भारत के विकास की खातिर निवेश और तकनीक को आकषिर्त करने पर विशेष जोर रहा। अपनी जर्मनी यात्रा के दौरान मोदी ने हनोवर मेले का उद्घाटन किया जिसमें भारत एक साझेदार देश था और इसका शीर्षक ‘मेक इन इंडिया’ रखा गया था।
मोदी के इस नौ दिवसीय दौरे का पहला पड़ाव फ्रांस था। पेरिस में अपने प्रवास के दौरान मोदी ने राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलोंद तथा कारोबारी नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए जिसके तहत भारत फ्रांस से उड़ान भरने के लिए तैयार 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदेगा। इसके साथ ही महाराष्ट्र के जैतापुर में बंद पड़ी परमाणु परियोजना पर भी आगे बढ़ने का फैसला किया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।