पाकिस्तान में 1100 किमी लंबी पाइपलाइन बिछाएगा रूस
(International)
रूस 1100 किमी लंबी पाइपलाइन पाकिस्तान में बिछाएगा। इसके लिए वह 2 अरब डॉलर (करीब 1,25,09,69,000 रुपये) का भारी भरकम निवेश करेगा। इस पाइपलाइन से पाकिस्तान के दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची से लाहौर के बीच तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की आपूर्ति की जाएगी। पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री शाहिद खान अब्बासी के हवाले से द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने यह जानकारी दी है। अब्बासी ने बताया कि पाकिस्तान और रूस ने हाल में मॉस्को में हुई एक बैठक में इस सौदे को अंतिम रूप दिया। दोनों देशों की सरकारों के बीच अगले महीने इस संबंध में समझौता किया जाएगा। अब्बासी ने कहा कि निवेश के बदले में रूसी कंपनियों को पाइपलाइन बिछाने का ठेका दिया जाएगा। रूस एलएनजी निर्यात की शुरुआत 2016 में कर देगा और उसने पाकिस्तान को गैस बेचने की भी पेशकश की है। समझौते के मुताबिक यह ठेका बिना किसी औपचारिक निविदा प्रक्रिया के दिया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।