लीबिया में बड़ा समुद्री जहाज डूबा
(International) लीबिया में प्रवासियों को लेकर जा रहा एक बड़ा जहाज हादसे का शि‍कार हो गया. बीच समुद्र में जहाज डूब गया, आशंका जताई जा रही है कि इस हादसे में जहाज पर सवार करीब 700 लोगों की मौत हो गई है. जहाज के डूबने की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.बताया जाता है कि यह दुर्घटना तब हुई जब जहाज इटली के लैंपेड्यूसा तट से करीब 120 मील की दूरी पर थी. हादसे के बाद अब तक 28 लोगों को बचाया गया है.
बचाए गए लोगों ने बताया कि जहाज में एक ओर भार बढ़ने के कारण वह पलट गया. हालांकि कुछ लोग डेक पर फंसे रहे और उन्हें बाद में बाहर निकाला गया. फिलहाल इटली के कोस्टगार्ड और नेवी राहत बचाव कार्य में जुटी है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।