यमन की राजधानी विस्फोटों से दहली, 28 मरे, 300 घायल
(International) सना के फाज अतन इलाके में स्थित इस डिपो पर किए गए दो हवाई हमलों के बाद बहुत से लोगों के मारे जाने की आशंका है । हवाई हमलों के बाद यह इलाका काले धुएं से ढक गया। राजधानी के चार अस्पतालों में चिकित्सा कर्मियों ने बताया कि कम से कम 28 लोग मारे गए हैं और करीब 300 घायल हुए हैं । मारे गए लोगों में तीन टेलीविजन स्टेशन के कर्मचारी थे । पहाड़ी पर स्थित यह मिसाइल डिपो पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह की वफादार रिपब्लिकन गार्ड के कब्जे में है । सालेह पर सरकार के खिलाफ इस संघर्ष में हुती बागियों का पक्ष लेने का आरोप है । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मिसाइल डिपो तथा समीप के एक पेट्रोल स्टेशन में आग भड़क उठी और आग की लपटों की तपिश काफी दूर से महसूस की जा सकती थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।