दुनिया में सबसे सुखी देश है स्विटजरलैंड
(International)
दुनिया के सबसे सुखी देशों की सूची में सबसे शीर्ष पर स्विटजरलैंड है। उसी के निचले क्रम में क्रमशः आइसलैंड, डेनमार्क, नार्वे और कनाडा खुशहाल देशों में शामिल हैं। यह जानकारी न्यूयार्क अकादमिक में सामने आई एक समग्र अध्ययन में दी गई है। 2015 की वर्ल्ड हैपिनेस रिपोर्ट में 158 देशों में खुशहाली का आकलन किया गया है। यह पूरी दुनिया में सरकार की नीतियों के अच्छे प्रभाव पर आधारित है। इस साल फिनलैंड, नीदरलैंड, स्वीडन, न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया शीर्ष 10 से बाहर हो गए हैं जिसका अर्थ है कि छोटे और मध्यम आकार के पश्चिम यूरोपीय देशों ने शीर्ष 10 में से सात पर कब्जा जमा लिया है।


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।