इटली में अल-कायदा के एक नेटवर्क का खुलासा
(International)
इटली ने देश में सक्रिय अल-कायदा के एक नेटवर्क का खुलासा किया है। इनसे जुड़े आतंकियों की धर-पकड़ के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया गया है। इतालवी पुलिस को 18 आतंकियों की तलाश है। इनमें से छह को पकड़ने में अब तक कामयाबी मिली है। शेष की तलाश में देश के कई शहरों में छापेमारी की जा रही है। इनके इटली से भागने की भी आशंका जताई जा रही है। अल-कायदा की कैद में सालों तक रहे इतालवी नागरिक लो पोर्तो की मौत की खबर सामने आने के बाद यह खुलासा हुआ है। गुरुवार को व्हाइट हाउस ने बताया था कि जनवरी में अमेरिकी ड्रोन हमले में अल-कायदा के बंधक अमेरिकी नागरिक लारेन विंस्टीन और लो पोर्तो की मौत हो गई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।