नेपाल में 758 लोगों की मौत की पुष्टि
(International)

नेपाल और उत्तर भारत में शनिवार सुबह आए बड़े भूकंप से भारी तबाही की तस्वीर अब कुछ साफ होने लगी है। हालांकि मरने वालों की सही तादाद जानने में अभी कुछ दिन तक लग सकते हैंए लेकिन नेपाल के गृह मंत्रालय ने 758 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है। भारत में भी 34 लोगों की मौत हुई है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोईराला से बात की है और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से वायुसेना का एक सुपर हर्क्युलीज विमान एनडीआरएफ के 40 जवानों और राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हो गया है। इसके अलावा चार और राहत विमान भेजे जाएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।