नेपाल में फिर आया भूकंप
(International) सोमवार को सुबह-सुबह एक बार फिर भूकंप के झटकों से नेपाल के लोग सहम गए. सुबह करीब 6.25 बजे हल्के झटके महसूस किए गए. इससे कोई नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन लोगों का भरोसा हिल गया.रविवार और बीती रात आए झटके के बाद से ही लोग घर जाने से कतरा रहे थे. लगातार दूसरे दिन नेपाल ने खुले आसमान के नीचे सोया. अब तक नेपाल में 3200 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 हजार से ज्यादा लोग जख्मी हैं. भारत में तकरीबन 67 लोग भूकंप की वजह से मर चुके हैं. अकेले काठमांडू में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. राहत की बात यह है कि अब नेपाल में मौसम साफ बताया जा रहा है, जिससे राहत और बचाव के कामों में तेजी आएगी.नेपाल में आए भूकंप के बाद भारतीय वायुसेना ने अभियान तेज कर दिया है. भारतीय वायुसेना ने अब तक करीब 1935 यात्रियों को नेपाल से सुरक्षित निकाल लिया है. बचाव कार्य अब भी जारी है.



Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।