(International)
सुबह-सुबह नेपाल फिर से कांपा.'महा तबाही' के 4 दिन के बाद भी नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं. एक घंटे के अंदर भूकंप के दो-दो झटके महसूस किए गए. पहला झटका सुबह 4 बजकर 10 मिनट पर महसूस किया गया, जबकि दूसरा 5 बजकर 5 मिनट पर आया. इस बीच नेपाल से तीन भारतीयों के शव एयर इंडिया के विमान से दिल्ली लाए गए हैं.गुजरे वक्त के साथ नेपाल में उम्मीदें भी दम तोड़ रही है. अब मलबा डरा रहा है. अब तक नेपाल में मरने वालों की संख्या 4310 तक पहुंच चुकी है, जबकि घायलों की संख्या 8 हजार से भी ज्यादा हो गई है. एजेंसी की खबर के मुताबिक, नेपाली प्रधानमंत्री ने 'रॉयटर्स' को बताया कि मौत का आंकड़ा 10 हजार के पार जा सकता है. काठमांडू के ज्यादातर हिस्सों में अब बिजली बहाल हो गई है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।