अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता के पक्ष में भारत
(International)

भारत ने अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों द्वारा सकारात्मक और सृजनात्मक नजरिया अपनाए जाने और हिंसा को समर्थन देना बंद करने की मजबूत पैरवी की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने सुरक्षा के साथ ही कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। राजनीति और भूगौलिक बाधाओं के बावजूद भारत-अफगानिस्तान की साझेदारी के फलने फूलने को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अफगानिस्तान के संविधान के ढांचे के भीतर और रंचमात्र हिंसा के बिना अफगानिस्तान की अगुवाई और उसके अपने मालिकाना इख्तियार की सफलता दोनों के साझा हित में है। व्यापक द्विपक्षीय संबंधों पर गनी के साथ समग्र वार्ता के बाद मोदी ने भारत की यात्रा पर आए अफगानी नेता के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता के लिए गनी के दृष्टिकोण के प्रति भारत के समर्थन का संदेश देते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।