पाकिस्तान की आतंकवाद विरोधी अदालत ने गुरूवार को बाल अधिकारों की लड़ाई लड़ रही नोबेल पुरस्कार जीतने वाली मलाला यूसुफजाई पर हमला करने के आरोप में 10 आतंककारियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। स्वात में कोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि जस्टिस मोहम्मद अमीन कुंडी ने अपने फैसले में सभी 10 आरोपियों को 25 साल कैद की सजा सुनाई। पाकिस्तान सेना ने पिछले साल सितंबर में सभी हमलावरों को गिरफ्तार किया था।गौरतलब है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने मलाला पर हमला करने की जिम्मेदारी ली थी। घटना 9 अक्टूबर 2012 की है जब मलाला स्कूल से अपने घर वापस जा रही थी। हमले के बाद आतंककारियों ने उस स्कूल वैन पर भी हमला कि जिससे वह घर वापस जा रही थी। इस हमले में दो अन्य लड़कियां-साजिया और कायनात भी घायल हो गई थीं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।