दक्षिण चीन सागर में विवाद और गहराने की आशंका बढ़ गई है। इस क्षेत्र में चीन के निर्माण कार्यो को देखते हुए वियतनाम ने अपने पनडुब्बी बेड़े का विस्तार करने का फैसला किया है। वह अपने बेड़े में रूसी मिसाइलों को शामिल करेगा। इस तरह के मिसाइल को बेड़े में शामिल करने वाला वियतनाम पहला दक्षिण-पूर्व एशियाई देश होगा। वियतनाम के सैन्य मामलों के विशेषज्ञ कार्ल थैयर ने इसे वियतनाम की रणनीति में बड़ा बदलाव करार दिया है। स्टॉकहोम पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के मुताबिक वियतनाम ने रूस से क्लब मिसाइल खरीदे हैं। यह मिसाइल जल से जमीन पर तीन सौ किमी की दूर तक मार करने में सक्षम है। इनकी तैनाती के साथ ही चीन के तटीय शहर वियतनाम की मिसाइलों के जद में आ जाएंगे। इससे पहले वियतनाम ने चीन से निपटने के लिए भारत से ब्रह्मोस मिसाइल देने का आग्रह किया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।