नेपाल भूकंप : मलबे के नीचे अभी कुछ लोगों के जिंदा होने की संभावना
(International)
नेपाल में विनाशकारी भूकंप के बाद इमारतों के मलबे के नीचे अभी कुछ लोगों के जिंदा होने की संभावना है। गुरुवार को चार लोगों को चमत्कारिक ढंग से मलबे से जीवित निकालने में कामयाबी मिली। नेपाली सशस्त्र बलों ने काठमांडू के हिल्टन होटल के मलबे से पेमा लामा (15) को सुरक्षित निकाल लिया। इस बीच नेपाल के सैन्य प्रमुख का मानना है कि इस आपदा में मरने वालों की संख्या 15 हजार तक हो सकती है। भक्तपुर में भी अलसुबह स्थानीय लोगों के महिला के रोने की आवाज सुनने के बाद इजरायल, नीदरलैंड व टर्की के बचाव दल ने मिलकर सात फीट गहरे मलबे के ढेर में दबी महिला कृष्णा देवी खड़का को जीवित बाहर निकाला। इसी तरह, ललितपुर में 19 मेनका और उसके चचेरे भाई विक्की को चार मंजिला इमारत के मलबे के ढेर से निकाले जाने के बाद दूसरा जीवन मिला है। भूकंप के वक्त टीवी देख रहे दोनों भाई-बहन जान बचाने के लिए बेड के नीचे छिप गए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।